Lok Sabha Chunav 2024: उत्तराखंड कांग्रेस से सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी को लगा बड़ा झटका

Manish Khanduri News: उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी का हिस्सा बन सकते हैं.
मनीष खंडूरी का कांग्रेस से इस्तीफा Image Source : Manish Khanduri Facebook )

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मनीष खंडूरी पोड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके है. मनीष पूर्व सीएम भुवन खंड खंडूरी के पुत्र है और उत्तराखंड विधान सभा की स्वीकार ऋतु खंडूरी के भाई है. माना जा रहा है कि मनीष खंडूरी जल्द ही बीजेपी का हिस्सा बन सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी है. इसके बाद कांग्रेस में हड़कंप मंच गया है.

2019 में पौड़ी से लड़ चुके हैं चुनाव
आपको बता दें कि खंडूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2019 में पौड़ी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रही है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता  शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अभी उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है अभी उनके इस्तीफे के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन आगे उनके कारणों को जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि खंडूरी जी को कांग्रेस से 2019 में टिकट भी मिला था.

https://www.facebook.com/share/p/7J7XaCTQipdgLRJ7/?mibextid=oFDknk

कांग्रेस को बड़ा नुकसान
माना जा रहा था की पोड़ी से मनीष खंडूरी इस बार भी कांग्रेस के उम्मीदवार होते लेकिन ठीक चुनाव से पूर्व उनका कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है की मनीष खंडूरी बीजेपी ज्वाइन कर सकते है इसको लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की मनीष जी ने कांग्रेस से त्रस्त होकर कांग्रेस छोड़ी होगी उनका अभी बीजेपी आना न आना समय पर निर्भर करता है आने वाला वक्त ही बता सकता है की आगे क्या होगा लेकिन अगर वो बीजेपी में आते है तो उनका स्वागत है. बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी वोट बैंक में कमी की बात कह सनसनी मचा दी थी.

Total
0
Shares
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts